फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेल सेवाओं का किया अस्थायी विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी रेलसेवा का ढेहर का बालाजी (जयपुर) तक अस्थायी विस्तार किया है। इससे महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली और लोहारू क्षेत्र के यात्रियों को जयपुर जाने की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 54804 रेवाड़ी से 19 से 21 नवंबर तक तीन ट्रिप चलेगी। यह दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर रात 11:05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 54805 वहां से 20 से 22 नवंबर तक सुबह 4:35 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

सीकर के बाद ट्रेन पिलसाना, रींगस और चौमूं सामोद होते हुए जयपुर पहुंचेगी। रेवाड़ी-सीकर के बीच समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शादी और धार्मिक आयोजनों के सीजन में इस सुविधा से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें