फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रात का पारा गिरा, मौसम बदलने से अस्पताल में ओपीडी की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है, मार्च माह के मध्य जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं उत्तरी हवा चलने के कारण गत दो से तीन दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिस कारण कभी दिन बहुत गर्म और कभी दिन ठंडे बने हुए है और लोग बुखार,खांसी व जुकाम का शिकार हो रहें हैं। नागरिक अस्पताल में भी ओपीडी संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार बुखार, खांसी व जुकाम की प्रतिदिन ओपीडी संख्या में 50 से 70 मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। आगामी दो से तीन दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 31 मार्च से दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रविवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वर्जन :
इस मौसम में बुखार,खांसी और जुकाम की संभावना अधिक रहती है, बचाव के लिए मौसम के अनुसार ही कपड़े पहने और अधिक गर्मी होने पर ही पंखे व कूलर का प्रयोग करें। इस मौसम के दौरान डिहाइड्रेशन की समस्या भी बनी रहती है, लोगों से अपील है कि प्रतिदिन 2 से 3 लीटर पानी और नियमित व संतुलित आहार का सेवन करें।
विज्ञापन

डॉ.जितेंद्र यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें