फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चोरों को नहीं पकड़ा तो तहसील कार्यालय का घेराव होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। किसानों के खेतों तथा ट्यूबवेलों से फव्वारा नोजल व कृषि उपकरणों की हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद करने की मांग को लेकर बसपा द्वारा ताजपुर गांव में महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता बसपा नेता अतरलाल ने की। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। महापंचायत में आस-पास के गांवों के अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया तथा चोरों को गिरफ्तार करने में पुलिस प्रशासन की असफलता पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

महापंचायत में सर्वसम्मति से चोरी की घटनाओं का सुराग लगाने, चोरों को गिरफ्तार करने तथा माल बरामद करने में पुलिस की विफलता पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं दस दिन के अंदर चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद नहीं करने पर बसपा कार्यकर्ता पीड़ित किसानों के साथ अटेली तहसील कार्यालय का घेराव करेंगे। अतरलाल ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन ने आज भारी पुलिस बल तैनात करके महापंचायत में आने वालों को लोगाें का रोकने का काम किया है। यदि चोरों के खिलाफ इस बल को तैनात किया जाता तो चोरियां नहीं होती। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं को लेकर किसान चिंतित तथा डर के साये में जीने को मजबूर है। पुलिस की लचर व लापरवाह कार्रवाई को लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों ने कहा कि पहले भी खेतों में नोजल चोरी की घटनाएं हो चुकी है। उसकी शिकायत पीड़ित किसानों ने थाना में दर्ज करवाई है, परंतु पुलिस चोरों को गिरफ्तार करने में तथा माल बरामद करने में असफल रही है। जिस कारण चोरों के हौसले बुलंद है। उन्होंने जिला प्रशासन से थानों में पुलिस की नफरी बढ़ाने की मांग भी की। इस अवसर पर भाग सिंह, कैलाश, हनुमान, पवन कुमार, कैलाश, राम सिंह, रोहतास, मुकेश, धर्मपाल, राजेंद्र, यादराम, रामचरण, लक्ष्मीनारायण, जगराम, परमानंद, संतलाल, बद्री प्रसाद शर्मा, रामनिवास, अजय शर्मा, विजय सिंह, करमपाल, अनूप सिंह, भरत सिंह, मिंटू, विक्रम, राज कुमार, सुभाष, पन्नालाल, रामनिवास, महेश शर्मा, पवन शर्मा, बाबूलाल, राजकुमार, सुमित, अभय सिंह, रामवीर, दीपक, विकास, नवीन, राहुल, संदीप, रवि कुमार, मीर सिंह, रणधीर सिंह, राजाराम, सूबेसिंह व मुकेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें