फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शपथ ली, जीवन में हम कभी नहीं करेंगे नशा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में योग प्रोटोकॉल अभ्यास शिविर का समापन किया गया। आयुष योग सहायक पवन कौशिक ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले प्रोटोकॉल का नियमित रूप से तीन दिनों तक अटेली ब्लॉक के सभी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी, विभिन्न गावों के सरपंच, पंच व अन्य निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, एनसीसी के कैडेट्स, जन साधारण ने इस प्रशिक्षण शिविर में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयुष विभाग से डॉ. दिनेश कुमार, पवन कौशिक व मास्टर लालचन्द ने भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत की। आयुष योग सहायक पवन कौशिक ने उपस्थित जनसमूह को 45 मिनट योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया तथा योग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जो 21 जून को मनाया जाएगा, उसके पूर्व हरियाणा योग आयोग व हरियाणा आयुष विभाग के तत्वावधान में अटेली मंडी में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का अभ्यास करवाया गया।
जिला के विभिन्न स्थानों पर योग की कक्षाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें बंसी सिंह पार्क, राधा कृष्ण पार्क, सुभाष पार्क, महेंद्रगढ़, सीहमा, निजामपुर, नांगल चौधरी, सतनाली, अटेली, कनीना व सैलुनी तथा जिले की सभी योगशालाओं, सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में लग रही हैं। हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा यह कार्यक्रम 21 जून तक महेंद्रगढ़ के हर गांव कस्बे व ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है व भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों, जनसभाओं व रैलियों द्वारा लोगों को योग के बारे में जागृत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. दिनेश कुमार, पवन कौशिक, अमित कुमार, अतर सिंह, पंचायत कार्यालय से अनिल कुमार,विपिन, सविता देवी, पतंजलि योगपीठ से लालचंद व राजेंद्र कुमार, पुलिस विभाग से अनिल कुमार, सुनील कुमार, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें