फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कार की टक्कर से किशोर की मौत, चालक गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 05 मृतक कुलदीप का फाईल फोटो।
विज्ञापन
नारनौल। गांव नसीबपुर के पास शुक्रवार रात जिला कारागार के सामने एक कार ने एक किशोर को टक्कर मार दी। इससे नाबालिक की मौत हो गई। पुलिस ने कार समेत चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के गांव डोहर कलां के रहने वाले अजीत सिंह कई सालों से महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। वह और पत्नी मजदूरी करते हैं। उनका 15 वर्षीय पुत्र कुलदीप उर्फ लकी रात को करीब 9 बजे कॉलोनी के बाहर मेन रोड पर साइकिल चला रहा था। इस दौरान एक बेकाबू कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने कुलदीप को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऑडी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद कार का एयरबैग खुल गया। इसके चलते कार चालक को चोट नहीं लगी। कार चालक हुडा सेक्टर एक का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें