फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर पहुंची शिक्षकों की टीम

विज्ञापन
फोटो संख्या:69--बेवल में अ​भिभावकों से बातचीत करते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ​शिक्षक--
विज्ञापन
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल के अध्यापकों ने गांव में घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान अभिभावकों को स्कूल की सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी देकर बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्यारेलाल कटारिया के मार्गदर्शन में प्रवक्ता गजराज सिंह, विक्रांत सैन, दीपक शर्मा, नीलम यादव और इंदु बाला की टीम ने बेवल गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, मिड-डे मील और विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इसके साथ ही विद्यालय में कंप्यूटर लैब, स्मार्ट बोर्ड, बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में करवाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें