फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 76 अंकों के साथ टीम ए नव्या अव्वल

Sun, 27 Oct 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी-
विज्ञापन
कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में पाठ्यक्रम आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग्यता के आधार पांच टीमों का चयन किया गया। टीम कैप्टन ए नव्या, बी लीना, टीम सी कार्तिक, टीम डी नकुल और टीम ई मयंक आदि रही। प्रत्येक टीम में चार विद्यार्थी रहें और प्रतियोगिता 10 राउंड में की गई।
विज्ञापन

अंत में एक स्पेशल राउंड किया गया, जिसमें 76 अंकों के साथ टीम ए नव्या प्रथम, टीम डी 74 अंकों के साथ कार्तिक की टीम द्वितीय रही। विजेता टीम को मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने सभी को सम्मानित किया और प्रेरित करते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सीखने और समझने की प्रवृत्ति पर व्यापक बल दिया गया है। पाठ्यक्रम आधारित जो भी कक्षा-कक्ष में एक्टिविटी करवाई जाए उनमें उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। स्कोरर की भूमिका भगतसिंह ने की। संचालन देवेंद्र यादव व सतवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार शास्त्री, मनवीर सिंह, देवेंद्र यादव, राजेश कुमार भगत सिंह, गरिमा रानी, सूबेसिंह प्रधान, सुनील कुमार, तारामणी, पिंकी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें