फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों ने गैर वैज्ञानिक रेशनालाइजेशन के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने वीरवार को जिला सचिवालय परिसर में रेशनलाइजेशन के विरोध प्रदर्शन किया। उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव अमीलाल गुर्जर और अध्यक्षता जिला प्रधान हवा सिंह ने की। इस दौरान डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि हमें सभी कर्मचारी यूनियनों को एक झंडे के नीचे लाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा को बचाना चाहिए। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि आज प्राथमिक शिक्षक से प्रधानाचार्य तक सभी को सरकार के इस फरमान के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष चाहिए। महेश यादव ने कहा कि सरकार शिक्षा के वर्तमान ढांचा को समाप्त कर रही है जिससे आने वाले समय में गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। दिनेश यादव कहा कि शिक्षा विभाग ने गैर वैज्ञानिक स्पेशलाइजेशन करके किसी विद्यालय से सभी पोस्ट उठा ली है तो किसी विद्यालय में बिना जरूरत से अधिक पोस्ट अलॉट की दी है। मिडिल स्कूल में पीजीटी की पोस्ट दे दी गई है जबकि हाई स्कूलों में पीजीटी की पोस्ट खत्म कर दी गई है। महेंद्रगढ़ जिले हिंदी अध्यापकों के 63 पद हैं और सिर्फ 16 ही खोले गए हैं। अध्यापक संघ मांग करता है कि हाई स्कूल और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मौलिक मुख्य अध्यापक के पदों को समाप्त नहीं किया जाए। मिडिल स्कूलों में कम से कम 5 अध्यापक होने चाहिए। इस अवसर पर महेंद्र बोयत, मुकेश गौड़, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, निर्मल कुमारी, संतोष देवी, रामस्वरूप, मुकेश डीपी, राजेश, ऋषि पाल, कैलाश चौहान, रामकिशन, जगदेव, डॉ. नीरज, जगमाल, विक्रम सिंह व हरीओम आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें