सतनाली। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन का पथप्रदर्शक और आदर्श होता है। वह अच्छे-बुरे की पहचान कराने के साथ सही दिशा देता है तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन ने शिक्षा को ज्ञान के साथ चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम माना। उनके विचार आज भी विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद