फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला पार्षद ने टीन शेड के लिए 5 लाख की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गांव खरकड़ा बास स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में जाहरवीर गोगा की स्मृति में भंडारे और रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी नेताजी अतरलाल व जिला पार्षद अजीत सिंह ने जाहरवीर गोगा की प्रतिमा पर चादर चढ़ाकर जनकल्याण की कामना की। राजेश शर्मा एंड पार्टी ने बाबा जाहरवीर, गुरु गोरखनाथ व भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का भजनों और रागनियों से गुणगान किया। जिला पार्षद अजीत सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अपने कोटे से मंदिर परिसर में पांच लाख रुपये की लागत से टीन शेड बनवाने की घोषणा की। बाद में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें