फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षक घर-घर जाकर दाखिले के लिए कर रहे बच्चों का पंजीकरण

Sat, 04 Apr 2026 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खंड के गांवों में शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश उत्सव के तहत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस दौरान बच्चों का पंजीकरण भी किया जा रहा है। शिक्षक अभिभावकों को स्कूलों में मिलने वाली सुविधाएं बता रहे हैं।
विज्ञापन


एक अप्रैल से शुरू हुआ अभियान अब 30 अप्रैल को समाप्त होगा। इस दौरान शिक्षक अपने कार्यक्षेत्र में एसएमसी सदस्यों के साथ जाकर गांव व शहर में अभियान चला रहे हैं। अपने स्कूल की सुविधाओं की जानकारी देने के साथ बच्चों का पंजीकरण कर रहे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से शिक्षकों को शीट दी गई हैं और इसमें प्रतिदिन हुए दाखिले की रिपोर्ट भरकर माह के अंत में प्रस्तुत किया जाएगा। हालांकि, खंड स्तर पर 15 दिन में एक बार समीक्षा भी जाएगी और दाखिला कम रहने वाले स्कूलों से जवाब भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल दो दिनों में जिला के प्राथमिक स्कूलों में प्रति स्कूल में दाखिले की संख्या 5 तक रही है। इसके साथ ही अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया गया है। नए सत्र से संस्थाओं में बजट आने की उम्मीद है जबकि मूलभूत सुविधाएं फिलहाल संस्थानों में दी जा रही हैं।
-
वर्जन
स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। अब 15 दिन बाद दाखिले की समीक्षा की जाएगी। अब तक प्राथमिक कक्षाओं में 5-5 दाखिले हो चुके हैं। अब जल्द ही विभागीय लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।- जगमाल सिंह, बीईओ, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें