फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षक को बीच रास्ते में रोककर पीटा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। बिहाली सरकारी स्कूल से पढ़ाने के बाद घर लौट रहे शिक्षक को बीच रास्ते में रोक कर डंडों से पीटने का पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अटेली पुलिस ने पीड़ित जेबीटी अध्यापक की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस शिकायत में भूषण कलां निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह बिहाली स्कूल में जेबीटी शिक्षक हैं। 22 अप्रैल को स्कूल की छुट्टी होने के बाद करीब सायं 3 बजे स्कूल से अपनी बाइक लेकर अपने घर जो रहे थे। स्कूल से करीब 500 मीटर चलने के बाद 20-22 साल का एक लड़का सड़क पर खड़ा था, जिसने गमछे से अपना मुंह ढक रखा था। इसके कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और ओवरटेक करके उसे रोक लिया। उसके बाद पीछे बैठे व्यक्ति ने जिसके हाथ में बेसबाल का डंडा था, उसने दाएं पैर पर मारा, जिससे वह नीचे गिर गया। उसके बाद उन्होंने सिर को निशाना बना कर जान से मारने की नीयत से 4-5 हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें