नांगल चौधरी। राजस्थान के व्यक्ति को गाड़ी में शराब लेकर जाते पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। सूचना पर बहरोड रोड हाईवे के नीचे नाकाबंदी शुरू की तो नांगल चौधरी की ओर से एक स्विफ्ट गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे रोककर नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम कृष्ण शिमला की ढाणी बहरोड़ राजस्थान बताया, जिसकी गाड़ी में 24 अध्धे व 48 पव्वे शराब के मिले, जिससे लाइसेंस व परमिट मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।