फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समस्याएं बताकर किशोरों को सही दिशा दें अध्यापक’

विज्ञापन
किशोरावस्था शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय किशोरावस्था शिक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर रहमदीन ने कहा कि शिक्षक किशोर छात्र-छात्राओं को आने वाली विभिन्न समस्याओं, बाल अपराध और शोषण के बारे में बताएं और उन्हें सही दिशा दें।
विज्ञापन

कहा कि यदि समय रहते किशोरों को सही दिशा मिल जाए तो ये मुख्यधारा में शामिल हो सकते हैं। आज भी लगभग 53 प्रतिशत बच्चे बाल यौन शोषण का शिकार हो रहे हैं। डॉक्टर रविंद्र यादव ने एड्स के कारण उसके बचाव के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 26000 एड्स पॉजिटिव मरीज हैं । डॉ. सुनीता शर्मा ने बताया कि किशोरावस्था के बच्चे दिन प्रतिदिन नशे की आदत के शिकार होते जा रहे हैं और नशे के कारण वे अपने जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। बच्चों को शुरू से ही नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवा कर उन्हें इस बुरी लत से बचाया जा सकता है। इस दौरान प्रशिक्षण लेने वाले अध्यापकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्राचार्य कृष्ण कुमार रहे। अध्यक्षता रमेश कुमार सोनी ने की । कार्यक्रम में एईओ रमेश चंद्र उपस्थित रहे। इसमें जिले के सभी विद्यालयों के अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें