फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने वीरवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में जिला प्रधान मुनेश सुरेहती की अध्यक्षता में बैठक कर समस्याओं पर चिंता जताई। इसके बाद सभी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचीं जहां मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रधान मुनेश और जिला सचिव संतोष ने कहा कि सरकार आशा वर्कर यूनियन के राज्य नेतृत्व से तीन बार वार्ता कर चुकी है। आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा लेकिन कुछ नहीं किया गया। कहा कि आशा वर्करों के वेतन बढ़ाना, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 5000 रुपये की राशि देने, सेवानिवृत्ति लाभ देने, सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने, हर आशा को अलग-अलग रजिस्टर देने, ऑनलाइन कार्यों पर रोक लगाने, कोरोना महामारी की 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि का भुगतान करना हमारी मुख्य मांगे हैं। इस मौके पर संतोष जाखनी, हरिराम, रोहतास गोठवाल, कमलेश दौंगड़ा, संतोष जड़वा, प्रेमलता हमीदपुर, राजबाला, आशा, रेखा, सीता, पिस्ता, संतोष, माया, कांता, राजबाला, नसीब, सुशीला व रेनू मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें