फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएलएन में डूबने से जेबीटी अध्यापक की मौत, 9 घंटे बाद 7 किलोमीटर दूर मिला शव

विज्ञापन
फोटो संख्या:63- जेएनएल में शव को खोजने के लिए मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू नहर में नहाने के लिए गए जेबीटी अध्यापक की डूबने से मौत हो गई। मृतक को खोजने के लिए नहर में उतरे 30 युवाओं, गोताखोरों को करीब 9 घंटे बाद नारनौल ब्रांच के पंप हाउस नंबर 4 के पास शव मिला। सुबह करीब 9.30 बजे गोताखोर नहर में उतरे थे।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव देवास निवासी राकेश गांव खामपुरा के राजकीय स्कूल में जेबीटी अध्यापक पद पर कार्यरत था। मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे वह अपनी गाड़ी में सवार होकर जेएलएन नहर में नहाने गया था। नहर में पानी का बहाव काफी तेज था। जिससे वह तैर नहीं पाया। जब वह नहाने के बाद अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करने के लिए नहर पर आ गए थे। वहां पर उसने एक व्यक्ति से राकेश के बारे में पूछा। व्यक्ति ने बताया कि वह अपने ट्यूबवेल पर चाय देने के लिए जा रहा था तब उसने एक व्यक्ति को नहर में नहाते हुए देखा था। परिजनों ने इसकी सूचना दमकल कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव सुरजनवास, चितलांग, देवास के लगभग 25 युवा तलाश में नहर में उतरे। गांव गुजरवास के खोताखोर भी बुलाए गए। शाम करीब सात बजे नारनौल ब्रांच के पंप हाउस नंबर 4 के पास शव बरामद हुआ। शव को देर शाम नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। राकेश शादीशुदा था। उसके एक बेटा, एक बेटी हैं।
जानकारी मिलने के बाद दोपहर के एसडीएम विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने नहर में पानी का बहाव कम कराने के लिए काफी प्रयास किए। शाम तक पानी का बहाव कम नहीं हुआ। जिस कारण शव को खोजने में कई घंटे का समय लगा। थाना प्रभारी अजयवीर ने बताया कि शव बरामद किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें