फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान में रूचि पैदा करने के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर बाछोद में बुधवार को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रायोजित मॉनिटरिंग व मैंटरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं व 10वीं की छात्राओं को विज्ञान विषयों में रूचि जागृत करने हेतु विभिन्न क्रिया-कलाप करवाए गए। इस कार्यक्रम में राजकीय कन्या महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मक्खन सिंह ने विषय विशेषज्ञ की रूप में भूमिका निभाई। उन्होंने स्वयं की बनाई हुई विज्ञान की सामग्री से रोचक क्रियाकलापों से विज्ञान के जटिल तथ्यों को आसानी से समझाया। उन्होंने सभी प्रयोगों में छात्राओं को शामिल करते हुए छात्राओं से ही करवाया, जिसमें मुख्यत: पूर्ण आंतरिक परावर्तन, वायुमंडलीय दाब, श्वसन क्रिया, अपवर्तन, परावर्तन हाइड्रोजन गैस प्रयोग काफी रोचक रहे। इस कार्यक्रम में छात्राओं के लिए प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्राओं मानसी, मुस्कान, योगिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी प्रतियोगिता में मनीषा, याशिका, खुशी व वर्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही। विजेता छात्राओं को प्रोत्साहन के लिए विद्यालय के प्राचार्य भूप सिंह यादव ने पुरस्कार वितरित किए। इस कार्यक्रम में संयोजक के रूप में रजनीश यादव प्रवक्ता भौतिक, योगेश प्रवक्ता अग्रेजी, राधेश्याम, सरिता ग्रोवर, नीलम यादव, नीलम कुमारी, रजनेश, श्रुति, बिक्रम सिंह, सुमन गुप्ता तथा सरोज बाला आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें