फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्री अग्रवाल सभा नारनौल की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अग्रवाल सभा के प्रधान पीसी गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में लघु सचिवालय नारनौल में एक विरोध-प्रदर्शन कर उप मंडल अधिकारी नागरिक को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया तथा अपनी नाराजगी दिखाई। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अग्रवाल सभा के उप प्रधान सूरज अग्रवाल, सचिव रवि गर्ग उर्फ मोनू भाटा सह-सचिव कृष्ण कंछल,अग्रवाल वैश्य समाज के जिला प्रधान संदीप नूूनीवाला, केशव संघी एडवोकेट, सत्यनारायण गुप्ता, महावीर प्रसाद गर्ग, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, जगमोहन गर्ग, नवीन बंसल, राकेश गर्ग, महेंद्र बंसल, जय प्रकाश चौधरी, राजेश बंसल, संजय जैन, मधुर नूनीवाला, कार्तिक अग्रवाल एडवोकेट शामिल थे। अग्रवाल सभा के प्रधान पीसी गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल को राजनैतिक साजिश के तहत केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी पद पर बैठे मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत व तथ्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें