कनीना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव मुड़यान के आंगनबाड़ी केंद्र में टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर लगा। पीएचसी मुंडिया खेड़ा के प्रभारी डॉ. संदीप के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित हुआ। स्वास्थ्य विभाग नारनौल की मोबाइल टीम ने ग्रामीणों की जांच कर उन्हें टीबी के प्रति जागरूक किया। शिविर में 91 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें सात में टीबी के लक्षण पाए गए। इनके बलगम के नमूने नागरिक अस्पताल कनीना लैब भेजे गए हैं, रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। मोबाइल टीम में फार्मेसी ऑफिसर नीरज, नर्सिंग ऑफिसर फूलचंद और रेडियोग्राफर सोहेल खान शामिल थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी होने पर तुरंत बलगम जांच कराएं। संवाद