केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले बजट को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। सरकार से लोग ही नहीं दुकानदार, व्यापारी वर्ग से लेकर इनकम टैक्स कंसलटेंट तक काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। टैक्स कंसलटेंटों से ने बताया कि इस बजट में टैक्सों में छूट की उम्मीद लगाई जा रही है। उनका मानना है कि इस बार टैक्स लिमिट का दायर भी बढ़ाया जाएगा।
मैं इस बार के बजट से काफी उम्मीद कर रहा हूं। इस बार टैक्स की छूट की सीमा का दायरा बढ़ाया जाए। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। -शशिकांत, एकाउंटेंट
इस बार जीएसटी लागू होगा या नहीं। इस पर संशय बना हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि जीएसटी इस बार बजट में शामिल किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस बार के बजट से लोगों को राहत मिलेगी। - जयराम, एकाउंटेंट
टैक्स में छूट का दायरा तीन से साढ़े तीन लाख तक किए जाने की उम्मीद है। इससे लोगों काक काफी फायदा होगा। वहीं एटीसी भी डेढ़ लाख से दो लाख रुपये तक बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। -तरुण शर्मा, एकाउंटेंट
इस बार टैक्स में होम लोन व अन्य ऋण में छूट मिलनी चाहिए। वहीं सीनियर सिटीजन को भी कई प्रकार की छूट मिल सकती है। इनकम टैक्स का दायरा भी बढ़ने की उम्मीद इस बजट से है। -महेश जैन, सीए