फोटो 06 तरुण व उमेश को सम्मानित करती उपायुक्त। स्रोत: कोच
नारनौल। हरियाणा राज्य तीरंदाजी संघ की ओर से जींद में 27 से 29 सितंबर तक 39वीं हरियाणा राज्य स्तरीय पुरुष जूनियर एवं सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बाल भवन तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में नारनौल के तरुण और उमेश सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन राउंड में कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले और बाल भवन का नाम रोशन हुआ।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव मीना कंबोज के नेतृत्व और उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में बाल भवन में बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कोच सरेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर उपायुक्त ने उन्हें कैंप कार्यालय में सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।