जिले में पोलियो अभियान के तहत एक लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस अभियान के तहत अब तक कुल लक्ष्य का 99 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
अभियान में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को खुद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अपने बच्चे को पोलियोरोधी दवा पिलवाई। इस मौके पर डीसी ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को इस अभियान को जोर-जोर से चलने के लिए तथा सफलतापूर्वक संपन्न करवाने पर बधाई दी। इस दौरान डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र कुमार भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।