फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने फिर रचा इतिहास: नारनौल की बेटी तनिष्का ने NEET 2022 में पूरे देश में किया टॉप

Thu, 08 Sep 2022 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

तनिष्का के पिता कृष्ण कुमार गांव मिर्जापुर बाछोद के स्कूल में सरकारी अध्यापक हैं। वहीं मां सरिता यादव सीहमा के सरकारी स्कूल में पीजीटी इतिहास की लेक्चरर हैं। तनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा सीआरपीएफ से रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट राम अवतार यादव और दादी रेशमी देवी को दिया है।   
विज्ञापन
तनिष्का यादव ने नीट 2022 में किया टॉप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल की बेटी तनिष्का यादव ने नीट यूजी 2022 में इतिहास रच दिया है। गांव मिर्जापुर बाछोड़ की तनिष्का ने पूरे देश में टॉप किया है।  तनिष्का ने 720 अंक के पेपर में 715 अंक प्राप्त किए। तनिष्का की दसवीं तक की पढ़ाई नारनौल के यदुवंशी शिक्षा निकेतन में हुई। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई उन्होंने राजस्थान के कोटा शहर में रहकर की। तनिष्का की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। तनिष्का के माता-पिता गांव में ही रहते हैं और दोनों ही सरकारी अध्यापक हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

दसवीं से शुरू की थी नीट की तैयारी

नारनौल के ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी तनिष्का यादव ने वह कर दिखाया है जो आज तक क्षेत्र की किसी बेटी ने नहीं किया था। तनिष्का ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए कोई विशेष समय नहीं निकालती थी, लेकिन उसने नीट की तैयारी दसवीं कक्षा से ही शुरू कर दी थी। बातचीत में तनिष्का ने बताया कि अगर पूरी लग्न व मेहनत से किसी परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता पाना कोई मुश्किल बात नहीं है। उनके पिता कृष्ण कुमार गांव मिर्जापुर बाछोद के स्कूल में सरकारी अध्यापक हैं। वहीं मां सरिता यादव सीहमा के सरकारी स्कूल में पीजीटी इतिहास की लेक्चरर हैं। 



तनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा सीआरपीएफ से रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट राम अवतार यादव और दादी रेशमी देवी को दिया है। उन्होंने बताया कि उसके पूरे परिवार ताऊ रमेश कुमार अधीक्षक भिवानी बोर्ड और बड़े ताऊ सुरेश कुमार यादव निरीक्षक सीआरपीएफ सहित माता-पिता ने पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया तथा इसके लिए मोटिवेट किया। 
विज्ञापन

कोटा से की बारहवीं

तनिष्का ने कोटा में डीडीपीएस स्कूल से 12वीं की। तनिष्का ने 10वीं में 96.4 प्रतिशत और बारहवीं में 98.6 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए हैं। वहीं जेईई मेंस में भी 99.5 प्रतिशत प्राप्त किए थे। इस प्रकार तनिष्का शुरू से पढ़ाई में होनहार रही है। इसी की बदौलत तनिष्का ने यह उपलब्धि प्राप्त की है।

इससे पहले भी नारनौल की अंजली ने 10वीं की सीबीएसई परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया था। नीट-यूजी 2022 परीक्षा में 18 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। तनिष्का ने पूरे देश में अव्वल स्थान पाकर गांव और अहीरवाल का नाम रोशन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें