फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तमन्ना व सोनम को मिला स्वर्ण पदक

Tue, 10 Sep 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में छात्रा को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य--स्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी के तीसरे दीक्षांत समारोह में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बीए अंग्रेजी ऑनर्स में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की छात्रा तमन्ना व सोनम ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। उन्होंने इन छात्राओं की सफलता का श्रेय इनकी कठोर मेहनत व समस्त अंग्रेजी विभाग के मार्गदर्शन को दिया है।
विज्ञापन

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश यादव ने बीते वर्षो में अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों के प्रदर्शन को उत्कृष्ट श्रेणी में रखा। डॉ. महेश यादव ने इन छात्राओं को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष कविता रानी, अंग्रेजी विभाग से डॉ. अविनाश यादव, डॉ. छोटेलाल यादव, डॉ. सुनीता यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें