फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में पांचवें दिन 10 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Tue, 10 Sep 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन सोमवार को जिले में 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 12 सितंबर को 3 बजे तक चलेगी। नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक किया जा सकता है। जिले में अब तक 13 नामांकन भरे गए हैं।
विज्ञापन


पांचवें दिन नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के लिए चार, महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए दो, अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन व नारनौल विधानसभा क्षेत्र के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी से डाॅ. अभय सिंह यादव, कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी धर्मपत्नी कला, वीर लक्ष्या पार्टी से सागर चौहान व निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर करतार सिंह ने नामांकन किया है। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से राव दान सिंह ने, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) से राकेश सिंह ने नामांकन भरा है। नारनौल विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उमाकांत ने व अटेली विधानसभा से जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन से आयुषी यादव ने नामांकन भरा। वहीं अभिमन्यु यादव ने इनके कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। निर्दलीय प्रत्याशी राव ओमप्रकाश इंजीनियर ने अपना नामांकन भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें