फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीएमसी से बातचीत विफल, जारी रहेगा सफाइकर्मियों का का धरना

Thu, 24 Jul 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09मांगों को लेकर डीएमसी से बातचीत करते कर्मचारी।
विज्ञापन
नारनौल। मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अगुवाई इकाई प्रधान सुरेश कुमार जैदिया ने की।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मचारियों की वीरवार को डीएमसी रणबीर सिंह के साथ करीब एक घंटे तक वार्ता चली। कर्मचारियों ने मांगों को डीएमसी के समक्ष रखा, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। इससे सफाई कर्मचारियों का धरना आगे भी जारी रहेगा। राज्य कैशियर महेंद्र संगेलिया ने कहा कि कर्मचारी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

इकाई प्रधान सुरेश कुमार जैदिया ने कहा कि जब तक बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया जाएगा और समान काम समान वेतन नहीं दिया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। यदि समय पर भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी क्रमिक अनशन तथा प्रदर्शन करने को भी मजबूर होंगे। इस मौके पर जिला प्रधान राहुल सारवान, सचिव महावीर प्रसाद, सुनील बोयत, भूपेंद्र सिंह सरवन, महेंद्र सिंह चौहान, प्रताप सिंह दरोगा, देवानंद, राजू दरोगा, भीम सिंह, निरंजन लाल, राजू रोशन, दीपक, आशु, कमल, श्याम सुंदर, दौलत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें