फोटो 20 कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि व मंच के सदस्य।संवाद
मंडी अटेली। डॉ. भीमराव आंबेडकर मंच ने गांव में बाबा साहब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. शिवताज सिंह रहे। इस दौरान आंबेडकर के विचारों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।डॉ. शिवताज सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर केवल एक वर्ग के नेता नहीं, बल्कि समता और मानव कल्याण के प्रतीक थे। समारोह में धर्मवीर, सुंदरलाल, अशोक यादव, देवेंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद