फोटो 9 भारत विकास परिषद शाखा नारनौल के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। भारत विकास परिषद शाखा नारनौल के सत्र 2026-27 का दायित्व ग्रहण समारोह व परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राजकुमार यादव ने मुकेश जैन को अध्यक्ष, संदीप शुक्ला को सचिव और भगत सिंह सैनी को कोषाध्यक्ष घोषित किया। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष मुकेश जैन ने अपनी टीम में सुचेता गोगिया, विजय जिंदल, सुनील चुघ, पवन यादव व डॉ. शिव कुमार को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। साथ ही नए सदस्यों को सम्मानित किया गया। संवाद