फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनएमएमएस में चयनित प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

Wed, 19 Feb 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 28मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों के साथ मुख्य अत
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएमएमएस में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रोमिला यादव ने की। मुख्य अतिथि की भूमिका खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि एनएमएमएस भारत सरकार की एक अनूठी परीक्षा है, जो सरकारी विद्यालय में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। इसमें चयनित विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई जारी रखने पर प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। सत्र 2024-25 में मॉडल स्कूल से पांच विद्यार्थियों भव्य यादव, जागृति, अनुदीपा पाल, विवेक व पंकज ने यह परीक्षा पास कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया। समारोह में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें