फोटो 11बाछौद विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्र।संवाद
मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं हुईं।
पोस्टर मेकिंग लेवल दो में राजकीय माध्यमिक विद्यालय खोड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तिगरा स्कूल, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य यशपाल यादव ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है। इसलिए हमें सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता राज मुकेश, दीपक गुप्ता, प्रवक्ता राजेश कुमार तथा राजकुमार चौहान सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।