फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को कोख में मारने वाले ऐसे नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में पीसी पीएनडीटी एक्ट की कड़ाई से पालन किया जा रहा है। अधिकारी लगातार छापा मारते रहे। अब तक पांच स्थानों पर छापे मारे गए हैं। अधिकारी यह तय करें कि बेटियों को कोख में मारने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। ऐसे करने वालों के खिलाफ सबूत एकत्रित किए जाएं और कोर्ट में मजबूत पैरवी की जाए।ये निर्देश उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने बुधवार को पीएनडीटी एक्ट की पालना के लिए गठित कमेटी की बैठक में दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि गर्भ में लड़का या लड़की का भेद बताने वाले बहुत से ठग लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे दिखावे के लिए मशीन का इस्तेमाल करते हैं और नागरिकों से पैसे ऐंठने का कार्य करते हैं। झूठ बोलकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे नागरिकों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उपायुक्त ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे ऐसा करने वाले की सूचना जिला प्रशासन को दें। कोई भी नागरिक उन्हें खुद या मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सही सूचना देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम भी दिया जाता है। उपायुक्त ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द ही 30 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा इसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को समझाया जाएगा। साथ ही लड़कियों के संबंध में सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें