फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को 310 ग्राम गांजे के साथ किया काबू, पहले भी मिला था 600 ग्राम गांजा, चल रहा है केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस ने सतनाली रोड हनुमान मंदिर खायरा के पास एक दुकान पर छापा मार कर एक युवक को 310 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से पर पहले भी 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने गश्त व जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सतनाली रोड हनुमान मंदिर खायरा के पास दुकान से 310 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि सतीश उर्फ सतिया निवासी खायरा अवैध रूप से गांजा बेचने का काम करता है और अपनी दुकान पर गांजा बेच रहा है। पुलिस ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट दयाचंद नायब तहसीलदार की उपस्थिति में तलाशी ली। दुकान की तलाशी लेने पर एक पॉलिथीन में गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और नशीले पदार्थ गांजे को जब्त कर लिया गया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें