महेंद्रगढ़। शादी के सीजन में टेलर्स की दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे है। दुकानदार सामान्य कोट 2 हजार रुपये व डिजाइन कोट की 3 हजार रुपये में सिलाई कर रहे है। बाजार में थ्री पीस कोट-पैंट की अधिक मांग हो रही है। मांग के हिसाब से कोट के आर्डर बुक किए जा रहे है।
दुकानों पर सुबह से देर शाम तक सिलाई केंद्रों पर दूल्हों के कपड़ों की माप लेने, डिजाइन समझाने व ट्रायल लिए जा रहे है। इस सीजन में एक बड़ा बदलाव यह देखने को मिल रहा है कि दूल्हे रेडीमेड कपड़े खरीदने की बजाय अपने कपड़े सिलवाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
उपभोक्ता अनिल, महेश, दलिप, टिंकू ने बताया कि सिले हुए कपड़े न सिर्फ फिटिंग में बेहतर होते हैं बल्कि उनमें पसंद के अनुसार डिजाइन, कपड़े की क्वालिटी और रंग का चयन भी किया जा सकता है।
इसी कारण रेडीमेड बाजार की तुलना में टेलर्स के यहां काम का दबाव कहीं अधिक बढ़ रहा है। कुछ टेलर्स ने तो अस्थायी रूप से अतिरिक्त कारीगर भी रखे हैं, ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। महंगाई के बावजूद भी लोग सिलाई पर खुलकर खर्च कर रहे हैं।
बॉक्स
इस बार थ्री पीस कोट-पैंट की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है। दूल्हे शादी के मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ रिसेप्शन व अन्य समारोहों के लिए अलग-अलग डिजाइन के कोट-पैंट सिलवा रहे हैं। इसके अलावा इंडो-वेस्टर्न, डिजाइनर ब्लेजर और क्लासिक सूट भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।-बलवंत रोहिल्ला, दुकानदार
बॉक्स
बढ़ती मांग के चलते कोट-पैंट की सिलाई की दर भी बढ़ गई है जो वर्तमान में दो से तीन हजार रुपये तक पहुंच गई है। काम इतना अधिक है कि अनेक दुकानों पर एडवांस बुकिंग लेनी पड़ रही है। समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए कारीगर अतिरिक्त घंटे काम कर रहे हैं।-जितेंद्र सोनी, दुकानदार
फोटो संख्या:61- महेंद्रगढ़ के एक शोरूम में रखे कोट-पेंट -संवाद
फोटो संख्या:61- महेंद्रगढ़ के एक शोरूम में रखे कोट-पेंट -संवाद