फोटो संख्या:64- कमला भवन धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागत कथा के दौरान झूमते श्रद्धालु---स्रोत-
महेंद्रगढ़। कमला भवन धर्मशाला में सभी भक्तों की ओर से चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन साध्वी राधा रानी की ओर से श्रीकृष्ण- रुकमणी विवाह एवं रासलीला की कथा का वर्णन किया गया। इस दौरान मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में श्रीकृष्ण-रुकमणी विवाह की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे हवन पूजन व गुरु पूजा से कथा का समापन किया जाएगा। संवाद