फोटो संख्या:70- कनीना-अटेली रोड पर श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य निमेश के जोशी --स्रोत-- आयोजक
कनीना। कनीना में अटेली रोड पर भारद्वाज कैनाल फार्म हाउस में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं को वामन अवतार, राम जन्म व कृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई। आचार्य निमेश के जोशी के सानिध्य में विप्रमंडल ने अनुष्ठान के मुख्य यजमान जिला न्यायाधीश रुपेश शर्मा से सर्वजीव कल्याणार्थ देव पूजा कराई। विप्र मंडल ने सस्वर मंत्र जाप किया।
कथा वाचक निमेष के जोशी ने वामन अवतार, राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की कथा का अत्यंत कर्णप्रिय ढंग से वर्णन किया। कथा के मध्य बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित झांकियों ने कथा को और ज्यादा रोचक बना दिया।