फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव झगडौली में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर दिया सांकेतिक धरना

Fri, 05 Sep 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में बिजली व पानी की सुविधा न मिलने को लेकर धरने पर  बैठे
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव झगडौली के 13 बंजारा परिवारों को स्वच्छ पेयजल एवं बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने से पहले लघु सचिवालय के सामने सांकेतिक धरने पर बैठे रहे। ज्ञापन में अर्जुन, अमर सिंह ने बताया कि बंजारा समुदाय के 13 परिवार में 58 सदस्य 25 वर्षों से गांव झगडौली में रह रहे हैं। उन्हें आज तक स्वच्छ पेयजल व बिजली कनेक्शन जैसी मुलभूत सुविधाएं प्राप्त नहीं हुई है।
उनके वोटर कार्ड, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, पैन कार्ड सहित सभी दस्तावेज बने हुए है। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण बच्चों को नहर का कच्चा पानी पीना पड़ता है। बिजली कनेक्शन नहीं होने से बच्चों पढ़ाई में बाधित हो रही है। इस मौके पर गुलाल, मंजू, गीता, संतरा, मुकेश, बाला, राजू, पूजा, सुनीता सहित बंजारा समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें