फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल पर अपना फर्ज निभाएं मोदी सरकार: किरण चौधरी

Tue, 15 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल की नेता एवं तोशाम की विधायक किरण चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का एसवाईएल पर हरियाणा के पक्ष में फैसला दिए जाने के बाद अब केंद्रीय सरकार का दायित्व है कि वह शीघ्र इस नहर का निर्माण पूरा करवाए ताकि हरियाणा के किसानों को एसवाईएल का पानी मिल सके और प्यासी धरती की प्यास बुझ सके।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार से आह्वान किया कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों को हरियाणा के लोगों को शीघ्रता से एसवाईएल का पानी मुहैया करवाने का दायित्व निभाना चाहिए। वे सोमवार देर सांय सतनाली खंड के गांव बारड़ा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आई हुई थी। पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ बंसीलाल ने एसवाईएल के लिए लंबा संघर्ष किया तथा सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक आने से स्व. चौ बंसीलाल का सपना साकार हुआ है। उन्होंने नोट बंदीकरण पर कहा कि देश का आम आदमी परेशान है तथा आम आदमी की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार को पहले से ही व्यापक प्रबंध करने चाहिए थे ताकि आम आदमी को लाइनों में खड़ा होकर परेशान ना होना पड़े। इस मौके पर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धर्मवीर लांबा, पूर्व चेयरमैन चौ शीशराम मेचू, मदन ठेकेदार, सुमित्रा चौधरी, विक्रम लांबा, सुधीर लांबा, हरीश, मदन सिंह शेखावत, रोशनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें