फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल भवन में बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल का होगा निर्माण : रंजीता मेहता

विज्ञापन
-बाल भवन में तीरअंदाजी का निरीक्षण करती रंजीता महता। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव रंजीता मेहता ने मंगलवार को जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र में दाखिल मरीजों का हाल जाना और फल बांटे। उन्होंने कहा कि नारनौल बाल भवन में बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल का जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

रंजीता मेहता ने ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, डे केयर सेंटर, सिलाई एवं कटाई प्रशिक्षण केंद्र, हेयर एंड स्किन केयर सेंटर, तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनर्वास केंद्र में दाखिल मरीजों से नशे से दूर रहने का अनुरोध किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसके बाद रंजीता मेहता, अधिकारी मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ शिवानी जिंदल, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जोगेंद्र सिंह राजपूत ने बाल भवन परिसर में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर रंजीता मेहता ने कहा कि सभी बच्चों को खुद छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए ताकि वे उन लक्ष्यों को हासिल करके कामयाब बन सकें। उन्होंने जिला बाल कल्याण परिषद नारनौल की तरफ से चलाई जा रही गतिविधियों की प्रशंसा की। तीरंदाजी के बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक मेहनत करके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करके देश, समाज व संस्था का नाम रोशन करें। तीरंदाजी के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं बाल कल्याण परिषद की ओर से दी जाएंगी। इस मौके पर उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए वर्चुअल क्लास के माध्यम से प्रतियोगिताओं व अन्य शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। बाल भवन में नारनौल में बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल का भी शीघ्र निर्माण करवाया जाएगा। संचालन प्रवक्ता डॉ. पंकज गौड़ ने किया। इस अवसर पर मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी खुशवींद्र कुमार, नैतिक शिक्षा के राज्य नोडल अधिकारी विपिन कुमार शर्मा, जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने रंजीता मेहता को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप सिंह, मनीराम, राजेश राज गोयल व रोहताश सिंह रंगा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें