फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मिठाई कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में चार गुणा बढ़ा कारोबार

Thu, 16 Oct 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-60 शहर के ढ़ाल बाजार में हलवाई द्वारा बनाई की मिठाई---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर में मिठाई कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। एक सप्ताह में ही कारोबार में करीब चार गुना तक की वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन

शहर की गलियों से लेकर मुख्य बाजार तक हलवाइयों की दुकानों पर मिठाइयां बनाने और बेचने का दौर तेज हो गया है। लोगों की पसंद और मांग को देखते हुए इस बार खोया व पनीर से बनी मिठाइयों की मांग सबसे अधिक है।
शहर में फिलहाल 50 से अधिक हलवाई प्रतिष्ठानों पर दीपावली के लिए मिठाई बना रहे हैं। इस समय बाजार में खास तौर पर खोया बर्फी, पनीर बर्फी, रसगुल्ला, कलाकंद, काजू बर्फी गाजरपक जैसी पारंपरिक मिठाइयों की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है। खोया और पनीर की सप्लाई के लिए हलवाइयों ने आसपास के इलाकों से संपर्क बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

कुछ व्यापारी तो खुद सुबह-सुबह डेयरियों से ताजा माल लाकर मिठाई तैयार करते हैं। ताकि गुणवत्ता में कोई कमी न रहे। इस बार दीपावली के त्योहार पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। ग्राहकों का उत्साह भी देखने लायक है। बाजारों में भीड़ बढ़ने से कारोबारी माहौल में रौनक लौट आई है।

त्योहार के नजदीक आने के साथ ही मांग और अधिक बढ़ने की संभावना है। धनतेरस, छोटी दीपावली व बड़ी दीपावली पर मिठाइयों अधिक मांग होती है। दुकान पर सभी प्रकार की खोये की हर प्रकार मिठाई ताजा तैयार की जा रही है। इसके साथ-साथ गाजरपाक भी दुकान पर उपलब्ध है।-धर्मेंद्र, दुकानदार

इसी तरह मांग बनी रही तो दीपावली तक मिठाई कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। बढ़ते व्यापार ने न केवल हलवाइयों बल्कि दूध, खोया, पनीर और ड्राईफ्रूट सप्लायरों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है। कुल मिलाकर इस बार महेंद्रगढ़ में त्योहार का मीठा स्वाद पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।- राकेश हलवाई, दुकानदार

फोटो संख्या:-60 शहर के ढ़ाल बाजार में हलवाई द्वारा बनाई की मिठाई---संवाद

फोटो संख्या:-60 शहर के ढ़ाल बाजार में हलवाई द्वारा बनाई की मिठाई---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें