फोटो 23उद्यमिता पखवाड़े के समापन पर मौजूद छात्र व स्टाफ सदस्य।स्रोत संस्था
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में प्राचार्य जेएस मोर की अध्यक्षता में वाणिज्य व प्रबंधन विभाग द्वारा उद्यमिता पखवाड़े का समापन किया गया। पब्लिक रिलेशन अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन व वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एमए हिंदी की स्वाति, द्वितीय स्थान पर मनीषा व तृतीय स्थान पर सोनाली एमकॉम की छात्रा रही। इस पखवाड़े में सभी गतिविधियों को सफल बनाने में डॉ. पारुल, डॉ. वेनिका, डॉ. मनीषा, डॉ. ज्योति व डॉ. सुनील ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।