हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को यमुनानगर के व्यासपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान साढौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति श्रषिपाल ने बीजेपी का दामन थामा। सीएम सैनी ने पटका पहनाकर श्रपिपाल को बीजेपी ज्वाइन करवाई।
बता दें कि कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाकर रेणू बाला को सस्पेंड किया था। ऋषिपाल इंजीनियर के साथ हजारों की तादाद में लोगों ने बीजेपी का पटका पहना। रेणू बाला लगातार 2 बार कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर साढौरा से विधायक बन चुकी हैं। विधायक रेनूबाला कार्यक्रम में नहीं पहुंची। इस मौके पर भारी संख्या में इंजीनियर रिशिपाल के समर्थकों ने बीजेपी ज्वाइन की।