फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी में बढ़ी मरीजों की भीड़, अस्पताल में रोज 450 ओपीडी

विज्ञापन
फोटो संख्या:81- उप नागरिक अस्पताल में मरीज की जांच करते चिकित्सक--संवाद
विज्ञापन
कनीना। भीषण गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखने लगा है। इसी बढ़ती गर्मी के कारण उप नागरिक अस्पताल कनीना में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन करीब 450 ओपीडी दर्ज की जा रही है जिनमें सबसे ज्यादा मरीज उल्टी, दस्त, बुखार, डिहाइड्रेशन और लू से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के इंचार्ज डॉ. सुंदरलाल ने बताया कि रोजाना 50 से 60 मरीज बुखार के आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
डॉ. सुंदरलाल ने सलाह दी कि लोग अधिक पानी पिएं और ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी व नारियल पानी का सेवन करें। साथ ही हल्का भोजन लें और धूप से बचें। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें