फोटो संख्या:51-श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में सैनी सभा के नवनियुक्त प्रधान सुरेश सैनी को सम
महेंद्रगढ़। श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली धाम महेंद्रगढ़ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सैनी को सैनी सभा का प्रधान बनने और डॉ. भंवर सिंह कसाना को राष्ट्रीय स्तर पर नेचुरल हीलर अवाॅर्ड से नवाजे जाने पर सम्मानित किया गया। समारोह में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों के साथ बालाजी जनसेवक मंडल, श्री गोपाल गोशाला समिति के पदाधिकारियों ने सुरेश सैनी व डॉ. भंवर सिंह कसाना को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रतिराम टांक, रमेश टांक, संजय, प्रवीण, टीटू हलवाई, राजेश सैनी, हरिराम खन्ना, प्रधान नवीन राव, भारत विकास परिषद से श्यामसुन्दर सैनी सहित अनेक शहरवासी मौजूद रहे।