फोटो 3समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते सीटीएम डॉ. मंगल सेन।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
इस मौके पर 74 नागरिकों ने समस्याएं रखीं। सीटीएम ने कहा कि प्रत्येक सोमवार तथा वीरवार को सुबह 10 से 12 तक लग रहे शिविर में नागरिकों की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसके बाद प्रत्येक शुक्रवार को समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा की जाती है। संवाद