फोटो 29नारनौल में धनतेरस को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधीक्षक।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने जिले में नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से चेकिंग करने और पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी ने सुनिश्चित किया कि सभी सुरक्षा प्रबंध प्रभावी रूप से लागू किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर महेंद्रगढ़ पुलिस ने जिलेभर में प्रभावी और व्यापक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रबंध किए हैं।
भीड़ वाले स्थानों पर 41 नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 20 राइडर टीमें तैनात की गई हैं, जो लगातार मार्केट क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं।