फोटो संख्या: 69 लघुसचिवालय में लोगों की समस्या सुनते हुए एसपी अर्श वर्मा--संवाद
महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा महेंद्रगढ़ क्षेत्र व आसपास के लोगों की शिकायत सुनने के लिए मंगलवार को महेंद्रगढ़ कार्यालय में पहुंचे और लोगों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान किया गया।
एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनकर और मौके पर समाधान करते हुए समस्याओं से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान महेंद्रगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से फरियादी अपनी शिकायत लेकर आए हुए थे। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने संबंधित को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने शिकायतें संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित करते हुए इन्हें तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। एसपी ने वहां पर मौजूद अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को पेंडिंग में न डालें।