फोटो संख्या: 72 कनीना में योग करते हुए महिला एवं पुरूष---संवाद
कनीना। गांव रसूलपुर में चल रहे संगीतमय योग शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को योग शिक्षक वेदपाल शास्त्री ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से थायराइड जैसी बीमारियों पर भी नियंत्रण किया जा सकता है। यदि थायराइड का समय पर इलाज नहीं हो तो तनाव, पसीना कम आना, धड़कन की गति का धीमा होना, बालों का झड़ना, थकान का महसूस होना, जोड़ों के दर्द, दस्त, कमजोरी की समस्या हो सकती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सरपंच नवीन कुमार प्रज्ज्वलित करके किया। योग शिक्षक वेदपाल शास्त्री ने ध्यान, मेडिटेशन, दंड बैठक, प्राणायाम के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि थायराइड एक ग्रंथि है जो सही ढंग से काम नहीं करें तो कई रोगों का कारण बन सकती है। अक्सर लोग चिड़चिड़ा स्वभाव, ज्यादा पसीना आना, घबराहट, दिल की धड़कन का बढ़ना, अनिद्रा, भूख ज्यादा लगना, मांसपेशियों में कमजोरी के लक्षण होते हैं। योग एक ऐसी क्रिया है जिसके जरिए थायराइड का इलाज घर बैठे संभव है। यदि नियमित रूप से योगाभ्यास करें तो थायराइड जैसी समस्या नहीं आती।