नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ ने मंगलवार रात मोहल्ला कैलाश नगर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।
अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। यजमान लालचंद सैनी को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई गई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। आचार्य क्रांति निर्मल, पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा व पंडित ललित सैनी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया।
पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। इसमें गायक दीपक दीवान ने सारे जहां के मालिक तेरा ही आसरा है भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। अंत में यजमान को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।