नारनौल। धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ ने मंगलवार रात महेंद्रगढ़ रोड स्थित शास्त्री नगर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।
जितेंद्र शर्मा व अजय शर्मा द्वारा यजमान अशोक कुमार गुप्ता, दीपांकन गुप्ता व विहान गुप्ता को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, आचार्य क्रांति निर्मल, दीपक शर्मा, पंडित अजय शर्मा, सुशील शास्त्री, कांशीराम सैनी, दिनेश बारी व विजय जैन आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया।
अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की, जबकि मंडल के संरक्षक गुरुजी सांवरमल गोयल व पंचमुखी हनुमान मंदिर पचेरी धाम से पुजारी दीपक कौशिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महंत कैलाश हरित, मदन शास्त्री, सीताराम शर्मा, विकास अग्रवाल, सत्यनारायण गुप्ता, बद्री प्रसाद गर्ग, पवन यादव, अनिल, बजरंग लाल गुप्ता, रामजीलाल प्रधान, नवीन संघी, पीसी गुप्ता प्रधान अग्रवाल सभा, कृष्ण कंछल, पवन गुप्ता सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।