फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गणेश उत्सव में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Wed, 11 Sep 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्री गणेश उत्सव मंडल द्वारा शहर की पुस्तक गली स्थित सत्यनारायण मंदिर में चल रहे 28वें वार्षिक महोत्सव मंगलवार रात अभिनेत्री राव पम्मी मोटन ने शिरकत कर गणेशजी की आरती की।
विज्ञापन

सर्वप्रथम पंडित देवकीनंदन व आचार्य क्रांति निर्मल ने यजमान राव पम्पी मोटन को गणेशजी का विधिविधान से पूजन करवाया। इस दौरान राव पम्मी मोटन ने आरती में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बेटी-बचाओं व बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। आरती के बाद रात मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर छोटा बड़ा तालाब पर चले रहे गणेश उत्सव मंडल में श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ में मुख्य यजमान प्रदीप संघी सपरिवार रहे। श्री साई गणेश मंडल गांधी कॉलोनी में गणेश उत्सव के दौरान गणेशजी की आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर नरेश, धीरज, रोशन, राहुल दरोगा, शुभम, संजू, जसवंत, हर्षित, गौरव, अरुण, यस, नरेश, विकास प्रधान व भूपेंद्र सारवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें